फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर में शिमला जैसी ठंडः आज रही साल की सबसे सर्द रात, कार की छतों पर जमी बर्फ की परत, खेतों पर पड़ा पाला

Tue, 17 Jan 2023 07:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा व भरतपुर जिलों में भीषण ठंड पड़ रही है। आलम यह रहा कि घर के बाहर खड़े वाहनों की छतों पर बर्फ की परत जम गई। खेतों पर पाला की स्थिति रही। इससे किसान चिंतित दिखे। उन्हें फसल नष्ट होने की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन
कार में जमीं बर्फ दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। इसका असर भरतपुर जिले में भी देखने को मिल रही है। यहां कई क्षेत्रों में ठंड का आलम यह रहा कि घर के बाहर खड़ी कार की छतों में, खेतों में, बर्फ जम गई।  

विज्ञापन


ऐसी की एक तस्वीर जिले के बयाना से सामने आई है। बयाना सहित उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सोमवार की सुबह गलन भरी सर्दी रही। बयाना में इसे मौसम की सबसे सर्द रात बताई जा रही है। सुबह लोग जागे तो घर के बाहर खड़ी कारों की छतों पर बर्फ की परत जमी दिखाई दी। खेतों और मैदानों में पाले की चादर नजर आई। 

किसान पाले से फसलों और सब्जियों में नुकसान होने की संभावना जता रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने बताया कि सुबह काफी गलन थी। नगला भांड निवासी संदीप कसाना ने बताया कि घर के बाहर खड़ी उनकी कार की छत पर बर्फ की परत जम गई। इसके अलावा अन्य लोगों की गाड़ियों पर भी कुछ इस तरह की बर्फ जमी दिखाई दी। 
विज्ञापन


नगला शीशों निवासी रवि सैनी ने बताया कि खेतों में फसलों और सब्जियों पर पाले की परत बन गई। उधर, मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन तक तेज सर्दी के ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को गलन से कुछ राहत जरूर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें