फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य कर स्थापना दिवस पर हुए मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन मुकाबले

Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
श्रवण बैडमिंटन अकादमी
विज्ञापन
आगरा। मानस नगर स्थित श्रवण बैडमिंटन अकादमी में राज्य कर स्थापना दिवस के अवसर पर वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। 45 वर्ष आयु में प्रथम सेमीफाइनल में अखंड प्रताप व सुनील कुमार ने पवन कुमार व कृष्ण कुमार मिश्रा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की ओर से गौरव शर्मा व आशीष बंसल ने सुनीता गुलानी व प्रतीक गोयल को पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में उमेश गुप्ता व निखिल अग्रवाल ने गौरव शर्मा व आशीष बंसल को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में निखिल अग्रवाल व उमेश गुप्ता ने अखंड प्रताप व सुनील कुमार को पराजित कर खिताब जीता।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में पंकज गांधी (अपर आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर श्रेणी-1) व शेखर राठौर ने दीपक माहेश्वरी व पुरुषोत्तम पाल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान अपर आयुक्त श्रेणी द्वितीय अंजनी कुमार, अपर आयुक्त श्रेणी द्वितीय पारस नाथ, संयुक्त आयुक्त गोपाल तिवारी, संयुक्त आयुक्त एके सिंह, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष विनोद सीतलानी, रितु सिंह, मृत्युंजय सिंह, जितेंद्र कुमार, अक्षय कुलश्रेष्ठ, अनुभव गुप्ता, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें