फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त निकला धोखेबाज: चांदी व्यापारी से 12 लाख की पायल ले गया, हड़प गया पैसे; केस दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दोस्त ही धोखेबाज निकला। चांदी व्यापारी से 12 लाख की पायल ले गया। उसके पैसे नहीं दिए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र में चांदी कारोबारी को उसके दोस्त ने ही धोखा दिया। आसपास के जिलों में अपना व्यापार बताकर दो बार में 12 लाख की चांदी लेकर गायब हो गया। रुपये नहीं दिए। तगादा करने पर मोबाइल बंद कर लिया है। डीसीपी सिटी से शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चांदी कारोबारी नितिन किशोर ने पुलिस को बताया कि वह कश्मीरी बाजार स्थित बालाजी आर्नामेंट्स में पार्टनर हैं। चांदी की पायल और अन्य सामान के थोक विक्रेता हैं। कर्मयोगी कमलानगर निवासी अंशुल अग्रवाल उनके दोस्त थे। अंशुल ने बताया कि उनकी फिरोजाबाद, गोरखपुर व अन्य जिलों में पायलों की सप्लाई है। छोटे सराफ उससे ही माल खरीदते हैं।

जीएसटी नंबर के लिए आवेदन किया है, कुछ दिनों में मिल जाएगा। इस तरह से 16 और 17 फरवरी को दो बार में 12 लाख रुपये की चांदी की पायल ले गया। बिल आधार और पैनकार्ड पर बनवाया। 7 दिनों के अंदर रुपये देने का वादा किया। अब मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें