मैनपुरी। शुक्रवार की देर रात षष्टम राज्य स्तरीय पाठ योजना का परिणाम घोषित कर दिया। जिले की शिक्षिका शिखा शर्मा और विद्याराम केसरी ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी पाठ्य योजना का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। उन्हें निदेशक द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उनकी सफलता पर जिले के अधिकारियों ने बधाई दी।
राज्य पाठ्य योजना परीक्षा 2023 का परिणाम बुधवार की रात जारी हुआ। इसमें श्रेष्ठ पाठ योजनाओं का उच्च शिक्षण संस्थानों के विषय विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन कर 47 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर पर किया गया। इसमें प्राथमिक में 14 तथा उच्च प्राथमिक में 15 माध्यमिक में 15 और डायट से 3 का चयन हुआ है। मैनपुरी जनपद के जागीर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर हविलिया के प्रधानाध्यापक विद्याराम केसरी हिंदी/ संस्कृत विषय से और उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग की शिक्षिका शिखा शर्मा का चयन विज्ञान विषय से प्रदेश स्तर पर हुआ है । बीएसए ने बताया कि इनको शिक्षा निदेशक द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षक शिक्षिका ने जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। उनकी सफलता पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु , ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई दी है।