फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो

Tue, 19 Nov 2024 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पति ने अपने दोस्त को घर बुलाकर पत्नी के साथ गंदा काम कराया। इसके बाद वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं पत्नी के सामने ऐसी शर्त रख दी कि उसके होश उड़ गए।

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक पति की घिनौनी करतूत सामने आई है। पति ने पत्नी के खाने में नशे की दवा मिला दी। पत्नी के बेहोश होने के बाद अपने दोस्त से दुष्कर्म कराया। इतना ही नहीं मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वो पत्नी को पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम


 

एक महीने पहले दोस्त के साथ आया था घर
पीड़ित महिला मजदूरी करती है। उसने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले पति से तलाक हो गया था। बाद में उसने मुस्लिम युवक से दूसरा निकाह कर लिया था। पति साथ नहीं रहता है। कभी-कभार घर आता था। एक महीने पहले वह दोस्त के साथ घर आया। बाजार से खाने का सामान भी लाया।, इस खाने में ही उसने नशे की गोलियां मिला दीं, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा।

ये भी पढ़ें -    प्रेमिका का कत्ल: प्रेमी के खौफनाक इरादे न भांप सकी, देती रही मेहनत की कमाई...वो रकम ही बन गई मौत की वजह

पति ने मांगे थे दो लाख रुपये
पीड़िता का आरोप है कि सुबह होने पर पति पांच हजार रुपये मांगने लगा। उसने रुपये दे दिए। इसके बाद पति चला गया। 16 नवंबर को पति ने फोन किया और कहा कि दो लाख रुपये की जरूरत है। पत्नी ने जब इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने में असमर्थता जताई, तो वो जिद पर अड़ गया और कहीं से भी इंतजाम करने के लिए कहा। पत्नी ने रकम देने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें -    प्रेमिका की हत्या: सड़क पर मिली युवती की लाश....पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई मौत की ये वजह, डॉक्टर भी हैरान

वीडियो देख उड़े महिला के होश
पीड़िता ने बताया कि दो लाख रुपये न मिलने से वो गुस्सा हो गया। इसके बाद पति ने मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। इसमें वह उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। वह हैरान रह गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ये वीडियो कब बनाया गया, उसे जानकारी तक नहीं हो सकी। आरोप लगाया कि पति ने खाने में नशे की दवा मिला दी, जिससे वो बेहोश हो गई। पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो बना लिया गया। इस वीडियो को दिखाकर वो उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

ये भी पढ़ें -   गजब की लापरवाही: राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरों ने पी एनर्जी ड्रिंक, फिर बनाए ऐसे वीडियो...खूब हो रहे वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और दोस्त निसार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पहले पति झूठ बोल रहा था। मगर, पुलिस के सख्ती से पूछने पर सच बताने लगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें