फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंड् कॉलोनी के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला की फ्रेंड्स कालोनी में ट्रांसफार्मर से सीधे केबिले जाने का विरोध करते लोग - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद बन्ना की फ्रेंड्स कॉलोनी के बाशिंदों ने रविवार को विद्युत निगम के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने के बाद भी शहरी क्षेत्र का विद्युत बिल वसूला जा रहा है। इसके बाद भी विद्युत पोल और विद्युत तार आदि सुविधाओं का अभाव है। लोगों ने नारेबाजी करते हुए समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी गांव बन्ना, ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद में आती है। ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद सभी विद्युत कनेक्शन धारकों से शहर के हिसाब से बिल वसूला जा रहा है। यहां के सभी लोग प्रतिमाह बिल जमा करते हैं। इसके बावजूद कनेक्शन धारकों को बिजली निगम द्वारा कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है।
ट्रांसफॉर्मर से सौ-सौ मीटर तक लोगों के झंपर द्वारा बिजली के केबलें घरों तक जा रहीं हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पंच वायर केबल नहीं डाली गई। आए दिन ट्रांसफार्मर से तार टूट जाते हैं और कनेक्शन धारकों को अंधेरे में रहना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार एसडीओ टूंडला को प्रार्थनापत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालों में रामनरेश, धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार, हिमांशु पचौरी, एपी सिंह, त्रिलोक सिंह, राजवीर सिंह, सोमन सिंह, ओम नारायण, उदित तोमर, जितेंद्र प्रताप सिंह, रविकांत, वीरेश यादव आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें