कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दावेदार उमड़े। विकाखंड कार्यालयों पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाकर उन्होंने हंगामा किया। जमानत राशि जमा करने को लेकर विवाद भी हुआ।
जिले में असंगठित ग्राम पंचायतों में सदस्यों का निर्वाचन होना है। रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित थी। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदार विकासखंड कार्यालयों में उमड़े। हंगामा तब हुआ जब जमानत राशि ब्लॉक के काउंटर पर जमा करने से इंकार कर दिया गया। दावेदार निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए फीस जमा करने की जिद पर अड़ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को भेजा तब जाकर काउंटरों पर जमानत राशि जमा कर रसीद काटी गई