फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के गरीब मरीजों का निशुल्क इलाज, एसएन मेडिकल कॉलेज में 'असाध्य रोग योजना' से उपचार

Wed, 22 Jan 2020 12:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में असाध्य रोग योजना के लिए एक करोड़ रुपये मिले हैं। इससे गरीब मरीजों को निशुल्क इलाज मिलेगा। योजना के लिए मरीज एसआइसी कार्यालय से कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


असाध्य रोग योजना में कैंसर, किडनी, हृदय रोग के गंभीर मरीजों को निशुल्क दवाएं और जांच की सुविधा है। इसमें बीपीएल कार्डधारक, साढ़े तीन एकड़ जमीन से कम खेती वाले मरीज आधार कार्ड और इनके प्रमाणपत्र लेकर एसआईसी कार्यालय से कार्ड बनवा सकते हैं।

इस कार्ड से मरीज को सभी दवाएं और जांच की सुविधा पूरी तरह से निशुल्क मिलेगी। मंगलवार को प्राचार्य ने बैठक कर बीते साल की कंपनी से करार को इस साल के लिए भी बढ़ा दिया है। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि असाध्य रोग का बजट मिल गया है, पात्र मरीज कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना ओपीडी में आते हैं कैंसर के नए 40-50 मरीज
एसएन के कैंसर रोग विभाग में रोजाना 40-50 मरीज नए आते हैं। इन मरीजों को सामान्य दवाएं एसएन से ही मिलती हैं, लेकिन कीमोथेरेपी की दवाएं नहीं मिलती। योजना में कीमोथेरेपी की सभी दवाएं निशुल्क मिलेंगी। हृदय रोग के 15-20 मरीज और किडनी के 10-15 मरीज ही आते हैं। दरअसल एसएन में इन बीमारियों के विशेषज्ञों की कमी के साथ इलाज की भी बेहतर सुविधा नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें