राशन की कमी फिर बन सकती है रोड़ा
अप्रैल में दो बार अब तक वितरण हो चुका है। पहली बार मार्च का रुका हुआ राशन बांटा गया था तो वहीं दूसरी बार अप्रैल का मूल वितरण किया गया। दोनों ही बार ब्लॉक गोदामों पर राशन की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतिम तारीख तक भी कई डीलरों के यहां उठान नहीं हो सका, जिससे लोग राशन से वंचित रह गए।
जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शासन ने 29 अप्रैल से राशन वितरण कराने के आदेश दिए हैं। सभी डीलरों को राशन का तत्काल उठान करने के लिए आदेशित कर दिया गया है। इस बार समय से वितरण शुरू कराने के साथ ही समय से खत्म भी कराया जाएगा।