पूर्व एमएलसी से मिलकर ली जानकारी
शहर में दो जगह निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्टेशन रोड स्थित पूर्व एमएलसी अवधेश यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व एमएलसी से संगठन और चुनाव के संबंध में जानकारी ली। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करने को कहा। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।