फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव में लगाए जाएंगे नि:शुल्क कानून जागरूकता शिविर- संतोष यादव

विज्ञापन
नगर बरी में आयोजित गोष्ठी में मौजूद अधिवक्ता और शिक्षकों का सम्मान करते राज्य कर्मचारी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को रघुवीर सिंह सुरजमुखी इंटर कॉलेज नगला बरी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मैनपुरी बार एसोसिएशन के सचिव संतोष यादव एडवोकेट ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को उनके अधिकारों और विधिक जानकारी के लिए गांव-गांव नि:शुल्क जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव संतोष यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में अभी भी लोगों को कानून की धाराओं एवं अन्य विषय में कम जानकारी है। इस कारण वे कई बार अनावश्यक शोषण का शिकार भी हो जाते हैं। इसके लिए हमें कानून की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बार एसोसिएशन की टीम गांवों में नि:शुल्क जागरूकता शिविर लगाएगी। विद्यालय प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव और कर्मचारी नेता आशुतोष यादव ने युवा उम्र से ही छात्र-छात्राओं को कानून का ज्ञान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
आशुतोष यादव ने कहा कि आने वाले समय में छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों के हित के लिए नि:शुल्क जागरूकता शिविर विद्यालय में भी आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिवकुमार यादव, अंशुल यादव, संजय सिंह, सुमित कुमार, अभिषेक चैहान, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन एडवोकेट सुनील यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें