फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत...राशन कार्ड दिखाकर निशुल्क होगी डायलिसिस, एसएन मेडिकल काॅलेज में सुविधा

Thu, 07 Aug 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एसएन मेडिकल काॅलेज में नेफ्रोलॉजी ऑपरेशन थिएटर भी है। यहां किडनी के मरीजों की डायलिसिस संबंधी सर्जरी की जाती है। योजना में जो लाभार्थी नहीं हैं, उनको 1100 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी मरीजों के लिए बड़ी सुविधा की गई है। गृहस्थ राशन कार्ड होने पर उनकी डायलिसिस निशुल्क होगी। आयुष्मान कार्डधारकों को भी काेई खर्च नहीं करना पड़ेगा। अन्य मरीजों को 1100 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन


एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 16 बेड की डायलिसिस यूनिट चल रही है। इसमें 16 मशीनें लगाई गई हैं। 4 मशीनें हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में लगी हैं। एक मशीन आईसीयू में लगाई है। इससे किडनी के गंभीर मरीजों को उनके बेड पर ही डायलिसिस हो जाएगी।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गृहस्थ राशन कार्ड होने पर मरीज असाध्य योजना में पंजीकरण कराने के बाद निशुल्क सुविधा मिलेगी। आयुष्मान कार्डधारकों के लिए भी निशुल्क सुविधा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रोजाना 40 मरीजों की डायलिसिस
नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की तीसरी मंजिल पर यूनिट बनी है। यहां मरीज पर्चा बनवा सकते हैं। सेंटर में 16 मशीनों से 24 घंटे में 40 तक मरीजों की डायलिसिस हो रही है। चार विशेषज्ञ चिकित्सक भी नियुक्त हो गए हैं। यूनिट में नेफ्रोलॉजी ऑपरेशन थिएटर भी है। यहां किडनी के मरीजों की डायलिसिस संबंधी सर्जरी की जाती है। योजना में जो लाभार्थी नहीं हैं, उनको 1100 रुपये का शुल्क लगेगा।

हेपेटाइटिस संक्रमित की भी डायलिसिस
डायलिसिस यूनिट में हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमित मरीजों की भी डायलिसिस हो सकेगी। इसके लिए दो मशीनें तय कर दी हैं। इनका स्टाफ भी अतिरिक्त लगाया है। अभी तक एसएन में संक्रमित मरीजों की डायलिसिस की सुविधा नहीं थी। इससे पहले मेडिसिन विभाग में 6 बेड की डायलिसिस यूनिट चलती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें