फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज लगेगा निशुल्क बधिर चिकित्सा शिविर

Fri, 26 Dec 2025 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मथुरा के रमण रेती आश्रम के चिकित्सालय में दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शीला देवी गोपाल दास की स्मृति में शुक्रवार को बधिर लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें कानों की जांच आधुनिक मशीनों से की जाएगी। इसके साथ ही जरूरतमंदों को सुनने की मशीन निशुल्क की जाएगी। साथ ही खराब हुई मशीनों को सही किया जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. मुनेश्वर गुप्ता ने बताया कि शिविर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक लगेगा। जरूरतमंद 45 लोगों निशुल्क मशीन भी प्रदान की जाएगी। लोगों को अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और एक तीमारदार को साथ लेकर आना होगा। पूर्व के शिविरों में प्रदान की गई मशीनों में यदि कोई खराबी आ गई हो तो उसे भी ठीक किया जाएगा। ऐसे रोगी अपना पंजीकरण कार्ड अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें