आगरा कॉलेज की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छह सप्ताह की निशुल्क समर प्रोजेक्ट इंटर्नशिप शुरू हुई है, जिसमें एआई, मशीन लर्निंग और सैटेलाइट इमेजिंग जैसे आधुनिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए इंजीनियरिंग छात्रों के साथ 12वीं पास और पाइथन की बुनियादी जानकारी रखने वाले विद्यार्थी भी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।