फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अकाउंट वेरिफाई करना के लिए पूछा ओटीपी, लग गया 20 हजार रुपये का झटका

Tue, 28 Mar 2023 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कंपनी के बताए गए नंबर पर पीड़ित ने कॉल किया था। वहां से अकाउंट वेरिफाई करने के नाम पर ओटीपी मांगा, जिसके बाद उसके साथ धोखाधड़ी हुई। 
 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के रामस्वरूप कॉलोनी निवासी युवक के साथ अकाउंट वेरिफाई करने के नाम पर धोखाधड़ी कर पोस्टपेड पेटीएम से शॉपिंग कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये है मामला 

रामस्वरूप कॉलोनी केदार नगर निवासी दीपांशु कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वह पेटीएम का पोस्टपेड अकाउंट चला रहे हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर लोन ले सकते हैं। उनके अकाउंट में कुछ परेशानी हुई। उन्होंने ट्विटर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। 12 जनवरी 2023 को कंपनी की आईडी से कई मोबाइल नंबर उनके अकाउंट पर भेजे गए। कंपनी ने उनका नंबर मांगा तो उन्होंने भी दे दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब के चोर: कार से आते थे चोरी करने, होटल में रुकने के बाद करते थे रैकी; पांच गिरफ्तार

ओटीपी बताते ही 20 हजार की ठगी 

कंपनी के भेजे गए नंबर पर काॅल किया। इस पर उनके समस्या के बारे में पूछने पर उन्होंने बता दी। कस्टमर ने अकाउंट वेरिफाई करने के लिए ओटीपी पूछा। ओटीपी बताने के लिए मना करने पर कंपनी के कर्मचारी ने फोन पर आईडी, आधार कार्ड भेजा। इस पर भरोसा कर लिया। उन्होंने ओटीपी बता दिया। इसके बाद ठगों ने अकाउंट से 20 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। अब पेटीएम कंपनी वाले लॉन चुकाने के लिए घर पर नोटिस भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें