फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एटीएम रूम में ये गलती कर बैठे शू डिजाइनर, लगा 1.58 लाख रुपये का झटका; चार दिन बाद हो सकी जानकारी

Sat, 18 Nov 2023 07:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एटीएम रूम में प्रवेश के बाद रुपये निकालने के दौरान शू डिजाइनर को छोटी सी गलती की कीमत 1.58 लाख रुपये चुकानी पड़ी। उनका डेबिट कार्ड बदलकर चार दिन में खाते से 1.58 लाख रुपये निकाले गए। 
 
विज्ञापन
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी स्थित केनरा बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आए जूता कारीगर का डेबिट कार्ड बदलकर 1.58 लाख रुपये निकाल लिए गए। चार दिन बाद बैंक से मैसेज आने पर उसको पता चला। उन्होंने थाना न्यू आगरा में शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


तक्षशिला कॉलोनी, दयालबाग निवासी संत प्रसाद शू डिजाइनर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को रुपयों की जरूरत थी। इस पर खंदारी स्थित केनरा बैंक के बाहर एटीएम से रुपये निकालने आए थे। एटीएम में डेबिट कार्ड लगाने के बाद पिन डाल रहे थे। तभी एक युवक आ गया। पास ही खड़ा हो गया। वह समझ नहीं पाए।

एक हजार रुपये निकलने के बाद युवक उनसे बात करने लगा। इसी बीच डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। वह घर पहुंच गए। बृहस्पतिवार शाम को 5 हजार रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज आया। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह शुक्रवार को बैंक में जानकारी करने गए। तब पता चला कि खाते से 4 दिन में 1.58 लाख रुपये निकल गए हैं। खाते में 945 रुपये ही थे।
विज्ञापन


उन्होंने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए जाएंगे। पूर्व में ही इस तरह की वारदात हो चुकी हैं। गैंग की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें