फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा से सीधे गोवा और इन चार प्रमुख शहरों के लिए शुरू हो सकती है हवाई उड़ान, रखा गया प्रस्ताव

Sat, 18 Nov 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा से सूरत और गोवा सहित चार शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में ये प्रस्ताव रखा गया है।

 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से चार शहरों में हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बंधी है। आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में ये प्रस्ताव रखा गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने मांग पर भविष्य में संचालन का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने सूरत, गोवा, देहरादून और गुवाहाटी के लिए फ्लाइट चलाने की मांग रखी। सदस्यों ने तर्क दिया कि आगरा से सूरत के बीच बड़े पैमाने पर कपड़ा व्यापार होता है। गोवा, गुवाहाटी और देहरादून में घूमने के लिए हजारों लोग जाते हैं। फ्लाइट शुरू होने से आगरा और आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रस्ताव बनाकर इंडिगो एयरलाइंस को देने की बात कही।

समिति के सदस्यों ने अर्जुन नगर गेट के पास बन रहे विजिटर शेड और विजिटर लाउंस का दिसंबर तक लोकार्पण करने की भी मांग की है। बैठक में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री और समिति अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, एयरपोर्ट निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक देवराज पांडेय, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड, पूरन डावर, रजत अस्थाना, सुनील विकल, संजय अरोड़ा, गोपाल गुप्ता, अंकित चौधरी, श्रीकृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे। इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट के 2 हजार दिन पूरे होने पर केक काटकर जश्न भी मनाया गया।
विज्ञापन


जनवरी में सिविल एन्क्लेव का हो सकता है भूमि पूजन
सिविल एन्क्लेव के लिए भूमि पूजन अगले साल जनवरी में हो सकता है। समिति के सदस्यों ने ये मांग की है। बैठक में तहसीलदार ने जानकारी दी कि 95 एकड़ में से 92 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। 3 एकड़ का भी जल्द अधिग्रहण हो जाएगा। महीने के अंत तक एयरपोर्ट अथॉरिटी को पूरी जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। सिविल एन्क्लेव के लिए अभी नीरी की एनओसी मिलना बाकी है। इस पर केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से बातचीत हो चुकी है। जल्द इसकी भी एनओसी जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें