फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी से ठगी: पुलिसकर्मी बताकर उतरवाए थे आभूषण, पुड़िया बनाकर थमा गए कंकड़

Thu, 17 Nov 2022 09:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रेलकर्मी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तथा ठगों की तलाश की, किंतु उनका कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में पुलिस बनकर शातिरों द्वारा ठगी करने की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ठगों ने एक और घटना को अंजाम दिया। ठग रेलकर्मी से लाखों रुपये के आभूषण लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन

ये है मामला  

घटना बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे करीब की है। बाल्मीकि मंदिर के निकट आउट हाउस निवासी अमर सिंह रेलवे में कर्मचारी हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर बैंक कार्य से एसबीआई जंक्शन शाखा आया था। वह बैंक के सामने खड़ा था तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए तथा उससे स्वयं को पुलिस वाला बताते हुए कहा कि लूट की घटनाएं हो रहीं हैं और तुम इस तरह चेन अंगूठी पहनकर घूम रहे हो। उन्होंने उसके गले से चेन व हाथों से अंगूठियां उतरवा लीं तथा एक कागज में लपेटते हुए उसे दे दीं।

पुड़िया खोली, तो उड़ गए होश 

उनके जाने के बाद जब उसने कागज की पुड़िया को खोला तो उसके होश उड़ गए। कागज में उसकी चेन व अंगूठी न होकर कंकड़ रखे थे। अमर सिंह ने बताया कि पांच तोले की उसकी मोटी चेन तथा चार तोले की तीन अंगूठियां थीं, जिन्हें शातिर ले गए। उसे उन्होंने पुलिस वाला बताया तो उसने दरोगा समझकर चेन अंगूठी दे दी थी, जिन्हें उन्होंने कागज में रखकर वापस दे दिया था। शातिरों ने कब पुड़िया बदल दी उसे पता ही नहीं चला। रेलकर्मी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तथा ठगों की तलाश की, किंतु उनका कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव को हराने के लिए भाजपा ने उतारे छह मंत्री, इन्हे दी गई बड़ी जिम्मेदीरी

इससे पूर्व भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली घटना नहीं है, जब ठगों ने इस तरह लोगों को लूटा है। इससे पूर्व अधैत भवन निवासी यतेंद्र दीक्षित के साथ इसी तरह अंगूठी उतरवाकर ले जाने की घटना मई माह में हो चुकी है। इसी तरह जून माह में टूंडली रोड निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी की सोने की चेन व अंगूठी ले गए थे। हाल ही में फेरी वाले बनकर आए शातिर पांच हजार रुपये व कानों की बालियां ठग ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें