फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्होर पुवां में शौचालय निर्माण में किया छह लाख का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
19एमएनपी-27-गांव कंजाहार में शौचालय में भरी लकडिय़ां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में हुए शौचालय निर्माण में लगातार प्रधान और सचिवों द्वारा किए गए घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत कल्होर पुवां में हुई जांच में छह लाख रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने प्रधान को 95जी का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कल्होर पुवां में एक शिकायत पर तीन सदस्यीय समिति ने जांच की थी। जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत में कुल 250 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें से अधिकांश शौचालयों में एक ही शोकपिट का निर्माण कराया गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार शोकपिट न बनाकर प्रधान अजब सिंह ने लगभग 5.99 लाख रुपये का गबन कर लिया। इसके साथ ही जो शौचालय बने हैं उनका भी निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं है। जांच रिपोर्ट आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान अजब सिंह को पंचायती राज अधिनियम की धारा 95जी के तहत नोटिस जारी किया है। सात दिन में प्रधान द्वारा जवाब न देने पर प्रधान के अधिकार सीज कर रिकवरी की कार्रवाई होगी।
शौचालयों में भरे है उपले
ग्राम पंचायत कल्होर पुवां में कुछ शौचालय अब तक अधूरे पड़े हुए हैं तो कुछ में उपले और लकड़ियां भरी हुई हैं। इसकी पुष्टि जांच अधिकारियों ने भी अपनी रिपोर्ट में की है।
विज्ञापन

ये था मामला
ग्राम पंचायत कल्होर पुवां के गांव कंजाहार निवासी श्यामकिशोर यादव ने शौचालय निर्माण में प्रधान द्वारा फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की थी। शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी के आदेश से तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी गई थी। इसमें आचार्य ग्राम्य विकास संस्थान धीरेंद्र कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी सुरेश बाबू और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण घिरोर ब्रज किशोर सिंह को शामिल किया गया था। तीनों ने संयुक्त रूप से जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी।
विज्ञापन

अधिकारी सीज करने की कार्रवाई होगी
ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी के आदेश पर नोटिस जारी किया गया है। साक्ष्य सहित जवाब न देने पर रिकवरी कर अधिकार सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें