फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरियर से मंगाए लाखों के कैमरे, गाजियाबाद में डिलीवरी में निकले ईंट-पत्थर, जानिए फिर क्या हुआ...

Fri, 19 Mar 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा के थाना हरीपर्वत में संजय प्लेस की एक कोरियर कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि एमजी रोड के एक शोरूम संचालक ने 23.68 लाख रुपये के कैमरे कोरियर से भेजे, लेकिन डिलीवरी पर कैमरों की जगह ईंट-पत्थर निकले। पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया।  
विज्ञापन


खंदारी रोड निवासी शिवाल गांधी का एमजी रोड पर सूरसदन के पास अनिल रेडियो हाउस के नाम से शोरूम है। थाना हरीपर्वत में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार, उनकी दूसरी शाखा गाजियाबाद में छोटे भाई शिवम संभालते हैं। उन्होंने नौ जनवरी 2020 को ग्रांड वे कोरियर सर्विस सुपर फ्रेंचाइजी डीटीडीसी कोरियर एंड कार्गो सर्विस लिमिटेड, संजय प्लेस चौकी के पीछे के माध्यम से गाजियाबाद शाखा में कोरियर किया। दस बाक्स में कैमरे और कैमरे के पार्ट्स कोरियर किए थे। 
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड: 50 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन


माल पहुंचने पर पता चला कि कुछ बॉक्स खुले हैं तो कुछ बंद हैं। खुले बॉक्स में ईंट-पत्थर रखे थे। शिवम ने बॉक्स के फोटो खींच लिए। खुले बॉक्स को कोरियर कंपनी को वापस कर दिया। शिवम ने मामले की शिकायत कंपनी के मैनेजर केएन अग्निहोत्री से की। पहले उन्होंने कहा कि जैसे बॉक्स आए होंगे, वैसे ही भेजे जाते हैं। मगर, उनके यह कहने पर कि आप खुले बॉक्स लेते ही नहीं। इस पर उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन

तीन दिन बाद कोरियर कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि आपका 23.68 लाख रुपये कीमत का माल गायब हो गया है। बाकी माल दफ्तर में रखा है। इसके बाद कोरियर कंपनी अभी तक उनका गुम माल नहीं दे सकी है। इस माल पर व्यापारी को जीएसटी देनी पड़ रही है। कंपनी के उच्चाधिकारियों और पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर कोरियर कंपनी के मैनेजर केएन अग्निहोत्री और कर्मचारियों के खिलाफ हरीपर्वत थाने में अमानत में खयानत, जान से मारने की धमकी और साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें