फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का निकाला एक और तरीका, अब ऐसे बना रहे शिकार

Sun, 26 Sep 2021 11:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का एक और तरीका निकाला है। अब कॉल और मैसेज करने के बजाय घर पर रजिस्टर्ड डाक से लकी ड्रा का कूपन और पत्र भेजकर ठगी की कोशिश की जा रही है। आगरा में धोखाधड़ी का ऐसा ही मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव पुरा गोवर्धन निवासी युवक के पास लकी ड्रॉ से संबंधित पत्र और कूपन आए। जिसमें लकी ड्रॉ में उसे कार निकलने का झांसा दिया गया। शक होने पर युवक ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने लोगों को इस तरह से किसी लकी ड्रा के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


पुरा गोवर्धन निवासी अनिरुद्ध सिंह के मुताबिक, गुरुवार को रजिस्टर्ड डाक से उनके पास एक लिफाफा आया। उसमें एक पत्र और कूपन निकला। पत्र में पश्चिम बंगील के पते के साथ आयुर्वेदिक कंपनी का नाम लिखा है। इसमें कहा गया है कि हमारी आयुर्वेदिक  कंपनी की 21वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इसमें लकी ड्रा निकाला गया था। इसके लिए कंपनी के ग्राहकों के साथ इंटरनेट से नंबर लिए गए थे, जिसमें आपका नाम आया था। 

आगरा वायरल वीडियो: स्कूल में डांस करने वाली पांच शिक्षिकाओं को विभाग ने किया निलंबित
विज्ञापन


कूपन को स्क्रैच करने पर इनाम मिलेगा। इस पर अनिरुद्ध ने कूपन को स्क्रैच किया। उसमें एक कार निकल आई। पत्र में एक नंबर लिखा था, जिस पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि आप कूपन का फोटो व्हाट्सएप से भेज दो। उसी नंबर से व्हाट्सएप किया जाए, जिससे बैंक खाता लिंक हो। इस पर अनिरुद्ध को शक हो गया। 

विज्ञापन

उन्होंने थाना खंदौली पुलिस को मौखिक जानकारी दी। पुलिस ने साइबर सेल में शिकायत करने के लिए कहा है। अनिरुद्ध का कहना है कि पश्चिम बंगाल की किसी आयुर्वेदिक कंपनी से कभी संपर्क नहीं किया। इसके बावजूद उनका नाम, नंबर और पता कैसे मिल गया। यह साइबर अपराधियों की हरकत हो सकती है।

व्हाट्स एप पर व्यापारी के पास आया था 25 लाख की लॉटरी का मैसेज
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल की बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। एक महीने पहले उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें एक ऑडियो क्लिप भी था। ऑडियो में एक व्यक्ति कहता सुना जा सकता था कि 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। 

बैंक मैनेजर से संपर्क करने पर लॉटरी की रकम मिल जाएगी। इसमें एक नंबर भी दिया गया था। प्रदीप कुमार अग्रवाल को शक हो गया। उन्होंने अपने परिचितों से मैसेज के बारे में बात की। उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा मैसेज भेजे जाने की जानकारी दी।

कूपन के झांसे में नहीं आएं लोग
साइबर सेल के मुताबिक, साइबर अपराधी कूपन और लकी ड्रा का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बना लेते हैं। कॉल और व्हाटसएप मैसेज के अलावा पत्र भेजकर भी झांसे में ले रहे हैं। इसलिए इन पत्र और कूपन के झांसे में नहीं आएं। रकम मांगी जाए तो समझ जाएं कि ठगी हो सकती है। किसी भी इनाम पर फोन कॉल और पत्र के माध्यम से भरोसा नहीं करना चाहिए। साइबर ठगी होने पर पुलिस की मदद लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें