पीड़िता के अनुसार चार युवक रास्ते में उसे अगवा कर ले गए। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के पास तमंचा था। विरोध किया तो कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाया। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता ने समीर उर्फ इरशाद अली पुत्र अशरफ निवासी वैदनटोला, मनोज कुमार पुत्र राकेश निवासी बसंतपुर व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर नामजद युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।