फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पत्नी नहीं कर रही थी बातचीत, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 16 May 2020 05:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के कस्बा टूंडला में पत्नी ने बात करना बंद कर दिया तो आहत पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक 25 दिनों से पत्नी सहित अपने भाई के पास रह रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

 
आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के नगला मोहनलाल निवासी गोपाल यादव पुत्र घमंडीलाल यादव पिछले आठ माह से टूंडला के सुभाष चौराहे स्थिति इंदिरानगर में किराए पर रह रहा है। 


25 दिन पूर्व उसका छोटा भाई सर्वेश यादव पत्नी रीना को लेकर टूंडला उसके पास आ गया था। तब से पति-पत्नी यहीं रह रहे थे। शुक्रवार को गोपाल आगरा चला गया था। शनिवार सुबह परिजन सोकर उठे तो सर्वेश को फंदे से लटका पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा। मृतक की पत्नी रीना ने बताया कि रात को सर्वेश किसी बात को लेकर नाराज था, उसने उसके हाथ से खाना भी नहीं लिया था। 

मृतक की भाभी ने बताया कि उसके देवर की शादी पांच-छह वर्ष हुई थी। तभी से पति-पत्नी में विवाद होता आ रहा है। शुक्रवार को सर्वेश घर छोड़कर चला गया था। तब वो उसे घर लेकर आयी थी। 

इस दौरान सर्वेश ने उसे बताया था कि जब पत्नी उससे बोलती ही नहीं तो वो रहकर क्या करेगा। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि आगरा के युवक ने पत्नी से चल रहे विवाद के चलते खुदकशी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें