फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: थैलेसीमिया से पीड़ित हेम्या की मदद के लिए बढ़े हाथ, 20 लाख रुपये जमा हुए

Sat, 05 Jun 2021 07:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची के ऑपरेशन में मदद का बीड़ा उठाया है और अपनी ओर से एक लाख रुपये की राशि प्राथमिक तौर पर शामिल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बच्ची के इलाज के लिए करीब 80 फीसदी धनराशि का इंतजाम हो गया है।  
विज्ञापन
थैलेसीमिया पीड़ित हेम्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से ग्रसित चार साल की बिटिया हेम्या की मदद के लिए कई लोगों ने दिल खोलकर अपना सहयोग दिया है। करीब 20 लाख रुपये जमा हो गए हैं। उसके इलाज के लिए अभी सात लाख रुपये की और जरूरत है। 27 लाख रुपये होने पर मासूम हेम्या का ऑपरेशन किया जाएगा। हेम्या की मदद में आप भी सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


बचत खाते में सीधे जमा कर सकते हैं
अगर आप आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो सहायता राशि इस अकाउंट (खाता धारक-लोकेश कुमार (बच्ची के पिता) खाता संख्या -0274104000105156 और आईएफएससी कोड-आईबीकेएल 0000274 में जमा की जा सकती है । बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए आर्थिक मदद करने वाले सज्जनों और संस्थाओं के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
 

बच्ची को यह बीमारी है

थैलेसीमिया से ग्रसित बच्ची की रीढ़ की हड्डी से जुड़े मैरो में खून नहीं बनता है। बच्ची को हर माह खून चढ़ाना पड़ता है। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मैरो ट्रांसप्लांट में करीब 27 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। मिलाप संस्था करीब साढे़ छह लाख रुपये की मदद कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग कर चुके हैं मदद 
कुंतल युवा संगठन-51000, लोकेश कुमार-50000, आगरा संजय पैलेस-20000, एससी चाट-10500, प्रबल -11000, वंदना-11000, विनय कुमार-5100, ममता-5000, आईएमपीएस प्रालि-5000 रुपये के अलावा दानवीरों में शिवम गुप्ता, अवनीश कुमार, आनंद कुमार सोनी, राजेंद्र, प्रेम कुमार, नीतू शर्मा, जान्वी सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रतीक अग्रवाल, आरके रोडलाइन्स, अंशुमान जैन, मोहित गर्ग, दीप चंद्र, हरिओम, प्रदीप कुमार, विशाल दीक्षित, दीप्ती गोयल, हरबीर सिंह आदि शामिल हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें