फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक घटना: शादी में आए चार साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Thu, 03 Nov 2022 02:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बुधवार को चार साल का मासूम अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह नाले में गिर गया। भाई घर पर आया, लेकिन परिजनों को नहीं बताया। परिजन बेटे को रातभर तलाश करते रहे। सुबह उसका शव नाले में मिला। 
विज्ञापन
मासूम गोलू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर के बुंदू कटरा स्थित भगवती रेजीडेंसी में शादी में शामिल होने आया पांच साल का बालक अश्वनी उर्फ गोलू बुधवार शाम को घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गया। बेटे के नहीं मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शक होने पर नाले में खोजा तो बच्चे के  लापता होने के छह घंटे बाद शव मिला।

विज्ञापन


बमरौली कटारा, डौकी निवासी राजेश शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। उनके भाई आनंद मोहन शर्मा की शादी थी। आनंद मोहन बुंदू कटरा क्षेत्र स्थित भगवती रेजीडेंसी में रहते हैं। राजेश पत्नी प्रियंका उर्फ गौरी, बेटे 6 साल के अर्पित और 5 साल के अश्वनी उर्फ गोलू के साथ शादी में शामिल होने आए थे। बुधवार शाम तकरीबन 5 बजे अर्पित और अश्वनी घर के बाहर खेल रहे थे। अर्पित कुछ देर बाद घर के अंदर आ गया। मगर, अश्वनी नहीं आया।

मां गौरी ने अर्पित से पूछा तो वह अश्वनी के बारे में कुछ नहीं बता सका। गौरी ने तलाश की, लेकिन अश्वनी कहीं नहीं मिला। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बताया। सभी बेटे की तलाश में जुट गए। एक घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। शाम तकरीबन छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। रात तकरीबन दस बजे तक जब बालक नहीं मिला तो पुलिस ने कॉलोनी के नाले में बच्चे के गिरने की आशंका जताई। नाले में डंडे डालकर देखा गया। दमकल ने पहुंचकर जाल डाला। बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक युवक की मदद से तलाश कराई। रात तकरीबन 12:30 बजे अश्वनी नाले में सिर के बल पड़ा हुआ मिला। 
विज्ञापन


सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बालक खेलते समय नाले में गिर गया था। उसका शव निकलवाया गया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस पर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

 

विज्ञापन

पांच फुट गहरा है नाला

जिस नाले में पांच साल का अश्वनी गिरा था, वह पांच फुट गहरा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नाले में डेयरी फार्म का पानी आता था। डेयरी फार्म बंद होने पर नाला बंद नहीं हुआ। अब इसमें आसपास के घरों का पानी जाता है। इसकी सफाई भी नहीं होती है। दीवार भी नहीं बनी है, जिस वजह से हादसा हो गया। 

शहर में पहले भी हुए हादसे

शहर में नाले में गिरकर मौत का यह कोई पहला मामला नहीं हुआ। इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। मंटोला, शाहगंज, ताजगंज, जगदीशपुरा, रकाबगंज, लोहामंडी आदि इलाकों में नालों में गिरकर बच्चों सहित अन्य की मौत हो चुकी हैं। कई बार लापरवाही से हादसे हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें