फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सोमवार से निरस्त: कानपुर रूट पर काम के चलते 11 से 13 अप्रैल तक रहेगी समस्या

Sun, 10 Apr 2022 02:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी, कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) समेत चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेन का मार्ग परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-झांसी रेलमार्ग के बानमोर स्टेशन पर काम के चलते आगरा से झांसी की ट्रेनें प्रभावित चल रही हैं। कानपुर स्टेशन पर काम के चलते आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी, कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) समेत चार ट्रेनें (अप व डाउन) 11-13 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। 

इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

अजमेर-सियालदाह 10 से 12 अप्रैल तक आगरा फोर्ट स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह प्रयागराज, छिवकी, मानिकपुर, आगरा कैंट व अछनेरा स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर 11 अप्रैल को लखनऊ व कानपुर के बीच दो घंटे रुकी रहेगी। हावड़ा-बीकानेर, हावड़ा-जोधपुर, कालका हावड़ा जैसी ट्रेनें एक से दो घंटे तक रोककर गुजारी जाएंगी। 

अछनेरा में होगा समर स्पेशल बांद्रा-कानपुर का ठहराव

ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन बांद्रा टर्मिनस से 14 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं, कानपुर अनवरगंज से 15 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को संचालन होगा। यह संचालन 10 फेरों के लिए किया जाएगा। 09191 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 14 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से तड़के 4:55 बजे प्रस्थान करेगी। 

विज्ञापन


जो बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, शामगढ़ , भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा से राज 12:05 बजे, मथुरा जंक्शन से 1:00 बजे, कासगंज से 2:30 बजे तथा फर्रुखाबाद से 4.00 बजे छूटकर कानपुर अरवरगंज 07.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें