फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के चार हजार छात्रों की परीक्षा पर गहराया संकट

Tue, 27 Jan 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी बीएड कालेजों में बिना काउंसलिंग के प्रवेश लेने वाले तकरीबन चार हजार स्टूडेंट्स की परीक्षा पर संकट गहरा गया है। इनकी परीक्षा कराने के संबंध में शासन की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। 30 जनवरी से बीएड की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि परीक्षा समिति की बैठक में बिना काउंसलिंग के दाखिला लेने वाले छात्रों की परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया गया था। ऐसे छात्रों की संख्या तकरीबन 20 फीसदी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था। इस पर अंतिम निर्णय शासन को लेना है।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक इस परीक्षा में काउंसलिंग से प्रवेश लेने वाले और अल्पसंख्यक महाविद्यालयों के प्रवेशित स्टूडेंट ही भाग ले सकते हैं। सभी बीएड कालेजों को प्रोविजनल प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। अगर पता चला कि छात्र अर्ह नहीं है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। काउंसलिंग के जरिए प्रवेश लेने वाले जिन छात्रों ने आनलाइन फार्म भरे थे, उन्हीं के प्रवेशपत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें