फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 ने स्वीकारा चंबल के बीहड़ का चैलेंज

Mon, 26 Jan 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबल नदी के बीहड़ में कार चलाने का चैलेंज अपनाया है 65 चालकों ने। 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रस्तावित ‘द आगरा ताज कार रैली’ में देशभर के 35 प्रतिभागी और 30 स्थानीय कार चालक हिस्सा लेंगे। इसमें पैरालाइज्ड अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक भी अपनी स्पेशल गाड़ी से भागीदारी करेंगी।
विज्ञापन

यूपी टूरिज्म के सहयोग से आयोजित हो रही कार रैली के बारे में डीएम पंकज कुमार, मोटर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक हर विजय सिंह वाहिया ने बताया कि 31 जनवरी को इटावा में लायन सफारी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रैली का शुभारंभ करेंगे। रैली रात को आगरा पहुंचेगी। एक फरवरी को होटल कोर्टयार्ड मैरियेट से शुरू होकर बाह, बटेश्वर, फतेहाबाद और जरार होकर वापस होटल आएगी। यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार तथा क्लब सचिव प्रशांत जैन ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में एशिया रैली चैंपियन गौरव गिल पहुंचेंगे। रविवार को संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमास मॉल में प्रतिभागियों की स्क्रूटनी की गई। गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, कंडीशन को चेक किया गया। प्रेसवार्ता में भरत बंसल, विशाल भारती, राम मोहन कपूर, हेमंत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें