फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की पराली में छिपाकर शराब की तस्करी, चार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 10:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में चार लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 98 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए चारों तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना सदर पुलिस ने हरियाणा की शराब की तस्करी के मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा से शराब लाकर ट्रैक्टर ट्राली में धान की पराली में छिपाकर सप्लाई करने ले जा रहे थे। दो साथी ट्रैक्टर से तो दो कार से चल रहे थे। उनके पास से 98 पेटी हरियाणा की शराब बरामद की गई।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रोहता नहर चौराहे के पास मलपुरा रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली में हरियाणा की शराब लेकर आई जा रही है। इस पर थाना सदर पुलिस पहुंच गई। टीम ने पहले एक ट्रैक्टर ट्राली को रोका। ट्राली में धान की पराली रखी थी। उसमें नीचे हरियाणा की शराब की 80 पेटी मिलीं। इसके पीछे एक कार चल रही थी। उसे रोक लिया गया। तलाशी में शराब की पेटी मिलीं।

गिरफ्तार आरोपी रोहतक , हरियाणा निवासी अमन, अनिकेत, झज्जर निवासी अंशु उर्फ लालू और सुमित हैं। उनके पास से 98 पेटी अंग्रेजी शराब, एक कार और एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ती शराब लाकर महंगे दाम में बिक्री
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब लेकर आते हैं। इसके बाद आगरा में सप्लाई करते हैं। इसके अलावा आसपास के राज्यों में भी बेचने जाते हैं। इसे महंगे दाम में बेचा जाता है। ट्रैक्टर ट्राली में धान की पराली होने की वजह से पुलिस भी शक नहीं करती है।

ताजगंज में तीन चोर गिरफ्तार 
आगरा। थाना ताजगंज पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि अभियुक्त शमसाबाद निवासी सचिन, जितेश और डबल सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बाइक, तमंचा, दो छुरी और 12 मोबाइल मिले। आरोपी बाइक और मोबाइल चोरी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें