नोएडा में बनाया जाएगा ट्रामा सेंटर
यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों में घायलों को इलाज देने के लिए सेक्टर-18 और 20 में ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इनमें एक सरकारी और एक निजी ट्रामा सेंटर होगा। सरकारी सेंटर 200 बेड का होगा। जबकि निजी ट्रामा सेंटर की क्षमता 500 बेड की होगी। अधिकारियों ने बताया कि निजी ट्रामा सेंटर को ई-नीलामी से खरीदा जा सकेगा। इसमें किसी तरह की प्राधिकरण की ओर से छूट नहीं दी जाएगी।
108 करोड़ किया गया था सुरक्षा के लिए खर्च
पिछले साल आईआईटी दिल्ली से एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों के कारणों की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट में जिन खामियाें का जिक्र किया गया था उन्हें दूर किया गया। सड़क सुधार पर करीब 108 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए फिर बढ़ाया जाएगा बजट
सीईओ ने बताया कि चार थानों के अलावा स्टाफ और अन्य सुविधाओं के लिए फिर से बजट की व्यवस्था की जाएगी और खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें सड़क किनारे रुकने वाले वाहनों को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। यदि वाहन रुकें नहीं तो हादसों में कमी आएगी। वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग के लिए बोर्ड आदि भी लगाए जाएंगे।