फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार, चार पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग मिले पॉजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 06:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • 295 कुल संक्रमित मरीज
  • 137 सक्रिय मरीज
  • 158 सही हुए मरीज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की शाम आई रिपोर्ट में चार पुलिसकर्मियों सहित 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। संक्रमितों की रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 295 पहुंच गई है।
विज्ञापन


बुधवार शाम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 12 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिनमें तीन पुलिसकर्मी सिढ़पुरा थाना, जबकि एक पुलिसकर्मी पुलिस ऑफिस का है। वहीं सिढ़पुरा के चौक का एक बालक संक्रमित मिला है। इसके अलावा गंजडुंडवारा के सुदामापुरी मोहल्ले में एक महिला व दो युवक संक्रमित निकले हैं। 

सोरों के मोहल्ला मड़ई और कटरा बाजार में दो महिला, एक बालक और एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कासगंज शहर के अलावा सोरों, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा में लगातार संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं। देर शाम तक सभी सक्रिय मरीजों को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जबकि परिजन और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

हरियाली तीजः स्वर्णरजत हिंडोले में विराजित होंगे ठाकुर बांकेबिहारी, भक्तों पर रहेगा प्रतिबंध

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें