फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को गश्त कर रहे कोबरा सिपाहियों से मारपीट, वायरलेस सेट छीना

Thu, 18 Oct 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
एटा में रात को गश्त कर रही कोबरा के सिपाहियों के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने सिपाहियों से वायरलेस सेट भी छीन लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

  
कोतवाली नगर की कोबरा एक पर तैनात सिपाही अनिल कुमार और महेंद्र सिंह रात को करीब एक बजे शहर के जीटी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरु डिग्री कॉलेज की तरफ गश्त कर रहे थे। उसी समय कोबरा पुलिस ने कॉलेज के पास चार लोगों को खड़ा हुआ देखा। 

इस पर पुलिस ने उन लोगों से रात को कॉलेज के सामने खड़े होने का कारण पूछा। आरोप है कि इसी बात को लेकर चारो लोग पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका सिपाहियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोप गिरफ्तार

इतना ही नहीं आरोपियों ने सिपाही के कब्जे से वायरलेस सेट भी छीन लिया। पुलिसकर्मी ने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रुम पर मामले की जानकारी दी। कोतवाली नगर से पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने आलोक पुत्र किशनपाल निवासी खेरिया बनार जैथरा और ब्रजेन्द्र सिंह पुत्र राजकुमार, विकास पुत्र रामवीर, रजत पुत्र विजय प्रताप निवासी आईटीआई गेट कल्यानपुर कानपुर को पकड़ लिया। इनसे पुलिस ने वायरलेस सेट बरामद कर लिया। मामले की रिपोर्ट सिपाही अनिल ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें