फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में चार अंतरराष्ट्रीय असलहा तस्कर: 20 पिस्टल, कारतूसों सहित बिना नंबर प्लेट की गाड़ी बरामद

Tue, 22 Feb 2022 10:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में मतगणना से पहले पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय असलहा तस्कर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्वांचल में अवैध असलहा सप्लाई करने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
आरोपियों के पास बरामद हुईं 20 पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में स्वॉट टीम और भोगांव पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान चार अंतरराष्ट्रीय असलहा तस्करों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 20 पिस्टल, कारतूसों सहित बिना नंबर की सफेद बोलेरो बरामद हुई है। एसपी के अनुसार पकड़े गए तस्कर देश के कई प्रदेशों के साथ ही नेपाल में असलहों की सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार राय ने पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता करके मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, थाना प्रभारी भोगांव रविंद्र बहादुर सिंह चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध बोलेरो आती हुई दिखाई दी, पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके बोलेरो को पकड़ लिया। साथ ही बोलेरो सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

बिहार और मध्य प्रदेश से आते थे असलहा

एसपी के अनुसार तलाशी के दौरान बोलेरो से बीस पिस्टल तथा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बताया कि वह पिस्टलें मुंगेर बिहार से आए थे। इन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में सप्लाई करनी थीं। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी मधुवन कुमार सिंह मौजूद रहे। 

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम राजबहादुर उर्फ राजू निवासी पई थाना चित्राहाट आगरा, जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी निवासी मुस्तरा थाना मेहगांव जिला भिंड, दिनेश निवासी कूपाकपुरा थाना गोरमी जिला भिंड मध्य प्रदेश तथा राजकुमार उर्फ राजू निवासी दुर्गानगर भिंड मध्य प्रदेश बताए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें