फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि के चार पदक तय, एक ही छात्र के खाते में जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में अब कुल 108 पदक दिए जाएंगे। विधि के चार स्वर्ण पदक और तय हो गए हैं। चारों पदक डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के विधि के छात्र दीपक शर्मा को मिलने हैं। पदक निर्धारण समिति इस पर अंतिम रूप से निर्णय लेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह पहले पांच अप्रैल 2021 को प्रस्तावित था। कुलपति के कोरोना संक्रमित होने की वजह से इसे टाल दिया गया था। उस समय कुल 104 पदकों की सूची जारी की गई थी। उस समय तक एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया था। अब परिणाम जारी हो चुका है, इसलिए 19 दिसंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के लिए पदक सूची में एलएलबी के चार पदकों को भी शामिल किया जा रहा है।
पदक निर्धारण समिति के संयोजक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंसी से प्राप्त एलएलबी की मेरिट के आधार पर दीपक शर्मा के हिस्से चारों पदक आ रहे हैं। यह प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा जाएगा। सभी की सहमति से निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई आपत्ति आती है तो उसका भी निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एलएलबी अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा में अंतिम उच्चतम अंक पाने वाले को दिया जाने वाला रामेश्वर प्रसाद बागला (स्वर्ण पदक), एलएलबी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने पर दिया जाने वाला पंडित मोतीलाल नेहरू (स्वर्ण पदक), एलएलबी परीक्षा में उच्चतम अंक पाने पर दिया जाने वाला श्री मोहम्मद सैफउल्लाह खान स्मृति (स्वर्ण पदक) और एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा में ह्यूमन राइट्स एंड इंटरनेशनल लॉ प्रश्नपत्र में सर्वाधिक अंक पाने पर दिया जाने वाला श्री जवाहर लाल नेहरू (स्वर्ण पदक) डीएस कॉलेज अलीगढ़ के छात्र दीपक शर्मा को मिलना है। इन्होंने पूर्णांक 2800 में से 1814 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें