फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के ये चार प्रमुख मार्ग बनेंगे ग्रीन रोड, विदेशों जैसा होगा यहां का नजारा...कार्य योजना हुई तैयार

Sat, 26 Apr 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम 224.48 करोड़ रुपये खर्च कर चार प्रमुख मार्गों को ग्रीन रोड बनाने जा रहा है। इन मार्ग पर  बोलार्ड लाइट लगाई जाएंगी। इसके साथ ही यहां बैठने के लिए बेंच भी होंगी।
 
विज्ञापन
मार्ग सांकेतिक फोटो - फोटो : freepik-ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर के चार प्रमुख मार्ग पर नगर निगम ग्रीन रोड विकसित करेगा। फुटपाथ बनाया जाएगा। खूबसूरत इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगेंगी। रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। बेंच लगाई जाएंगी। पाथवे के नीचे पानी, गैस और बिजली की लाइन के लिए डक्ट बनाई जाएंगी। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इनमें लाइन डाली जाएंगी।
विज्ञापन


शहर में पूर्व में कारगिल, आवास विकास काॅलोनी में माॅडल रोड विकसित किए गए हैं। इसी क्रम में ग्रीन रोड बनाई जा रही हैं। इसके लिए शाहदरा से टेढ़ी बगिया मार्ग, इंद्रापुरम तिराहे से अमर होटल और राजपुर चुंगी मार्ग, सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक और हरीपर्वत चाैराहे से दिल्ली गेट और मदिया कटरा तक रोड को चिह्नित किया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली
विज्ञापन



 

नगर निगम के मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया कि टेंडर उठाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। यह मई तक पूरी हो जाएगी। हर मार्ग के लिए अलग बजट है। ग्रीन रोड विकसित करने का मकसद पैदल जाने वालों को सुविधा उपलब्ध कराना है। वह फुटपाथ पर आराम से निकल सकेंगे। कई बार बिजली-पानी की लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा जाता है। ग्रीन रोड पर पहले से डक्ट बना दी जाएगी। टाइल्स को हटाकर लाइन बिछाई जा सकेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: मोबाइल के मैसेज और फुफेरा भाई...पति को इसलिए दी दर्दनाक मौत, अंधे इश्क में कातिल बन गई थी घरवाली


 

इन मार्ग को किया चिह्नित
1. टेढ़ी बगिया से शाहदरा तक कालिंदी विहार- 61.34 करोड़ बजट
2. हरीपर्वत से दिल्ली गेट, मदिया कटरा तक - 25.7 करोड़ बजट
3. इंद्रापुरम-अमर होटल-राजपुर चुंगी मार्ग - 74 करोड़ बजट
4. सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट रोड - 64.7 करोड़ बजट

ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान कोठी और करोड़ों की संपत्ति...खुद के रहने के लिए घर नहीं, बेटों की ऐसी करतूत सुन; खुल जाएंगी आंखें


 
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाना मुश्किल काम
चिह्नित किए गए मार्गों पर अतिक्रमण है। हरीपर्वत से मदिया कटरा मार्ग पर बड़ी संख्या में दुकानों के बाहर सामान रखा रहता है। ठेलें भी खड़ी होती हैं। अस्पताल और लैब संचालकों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। यही हाल कालिंदी विहार का भी है। रोड के दोनों तरफ ठेलें और खोखे वालों ने कब्जे कर रखे हैं। राजपुर चुंगी और इंद्रापुरम मार्ग पर भी अतिक्रमण है। लोगों ने आवास विकास में विकसित किए फुटपाथ पर ही कब्जा कर लिया है। इसे निगम का प्रवर्तन दल भी नहीं हटा पा रहा है। इन मार्गों से अतिक्रमण हटाना बड़ी समस्या होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें