ये है मामला
थाना सैंया में व्यापार कर अधिकारी राजकुमार ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि वह सैंया के सहायता केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात थे। 15 मई 2001 की दोपहर पूती नाम का व्यक्ति सहायता केंद्र के गेट में लात मारकर अंदर आ गया। गालीगलौज देने लगा। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो गया। मौके पर पुलिसकर्मियों ने कस्टडी ले लिया। दिनेश, बब्बू और जीतू आरोपी पूती को जबरन कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। आरोपी जीतू की 2016 में मौत हो गई। अदालत ने उसके विरुद्ध कार्रवाई समाप्त कर दी थी।
ये भी पढ़ें - UP: मोबाइल के मैसेज और फुफेरा भाई...पति को इसलिए दी दर्दनाक मौत, अंधे इश्क में कातिल बन गई थी घरवाली
पेश नहीं हुए गवाह
गवाहों को अदालत में हाजिर कराने के लिए पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित अन्य अधिकारियों को भी पत्र भेजे थे। इसके बाद भी 24 साल में अभियोजन एक भी गवाह को अदालत में पेश नहीं कर सका।
ये भी पढ़ें - UP: आलीशान कोठी और करोड़ों की संपत्ति...खुद के रहने के लिए घर नहीं, बेटों की ऐसी करतूत सुन; खुल जाएंगी आंखें