आगरा में थाना सदर के बुंदू कटरा में गुरुवार दोपहर परचून व्यापारी नेकराम ने दो किलोग्राम सोना की लालच में अपने चार लाख रुपये गवां दिए। उन्हें ठगने वालों में एक महिला सहित तीन लोग शामिल हैं।
मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पीछा करके पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता हत्याकांड: ‘कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गोली चलाई और कुछ याद नहीं’
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि नेकराम ने लूट की सूचना दी थी। मगर, मामला टप्पेबाजी का निकला है। जिन लोगों पर लूट का आरोप लगाया है, वह उन्हें डेढ़ साल से जानते हैं। वह उसके पास चंदे की रसीद कटवाने आए थे। तब से उसकी पहचान हो गई। 15 दिन पहले नेकराम से कहा कि उनके पास दो किलोग्राम सोना रखा है। 13 दिन पहले मोती भी दिखाए।