कासगंज: डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में डेंगू के डंक ने मासूम सहित चार की जान निगल ली। जिले में अब तक बुखार व डेंगू से 76 मौतें हो चुकी हैं। वहीं गंजडुंडवारा के गनेशपुर के बाद सोरों का सलेमपुर बीबी हॉट स्पॉट बन चुका है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत में है।
डेंगू से हुई मौत
अहरौली के नगला सैयद में उज्जवल (5) पुत्र विपुल को तीन दिन पहले बुखार आया था। निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद जब राहत नहीं मिली तो जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उसको अलीगढ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोरों के सलेमपुर बीबी में मंजू (38) पत्नी सतेंद्र निवासी सलेमपुर बीबी को चार दिन पहले बुखार आया। बुखार के बाद निजी चिक्त्सिक को दिखाया गया, जब राहत नहीं मिली तो परिजन उनको भोजीपुरा बरेली ले गए, जहां डेगू की पुष्टि हो गई। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। लता देवी (32) पत्नी रिंकू को तीन दिन पहले बुखार आया। बुखार के बाद निजी चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद उनको अलीगढ़ ले जाया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। चिकित्सक के काफी प्रयास के बाद महिला को बचाया नहीं जा सका। महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। महेश (27) पुत्र जयवीर निवासी बढ़ारी खुर्द को चार दिन पहले बुखार आया। पजिरनों ने उसे गांव के ही चिकित्सक को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली। युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हॉट स्पॉट बना ये गांव
बढ़ारी बैस के प्रधान जितेंद्र ने बताया कि उनके गांव में बुखार व डेंगू का काफी प्रकोप हैं। गांव के बढ़ी संख्या में लोग चपेट में आए हुए है। कई मौतें गांव में हो चुकी हैं। सलेमपुर बीबी निवासी राहुल बघेल ने बताया कि उनके गांव में बढ़ी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में हैं। अलीगढ़ में लोग इलाज करा रहे हैं। मौत का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है।
ये भी पढ़ें...
व्यवस्था की पोल खोल रहा नगला धर्मपाल: फर्श पर लिटाकर बीमारों का उपचार, बुखार से दो की मौत, मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग मौन