फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बाहर कूड़ा डालकर करते थे वारदात, सरगना सहित आठ गिरफ्तार, खुला चौंकाने वाला राज

Sat, 30 Jan 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • चोरों के गैंग ने तीन महीने में चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस गैंग की तलाश में थी। गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने गैंग के सरगना और सराफ सहित आठ को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने पकड़ा चोरों का गिराेह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा और छत्ता क्षेत्र की 10 दुकान और पांच घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग के सरगना सहित सराफ और उनके छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग बंद मकानों को निशाना बनाने से पहले रेकी करता था। निशानी के रूप में मकान के बाहर कूड़ा डालते थे, जिस घर के बाहर से कूड़ा नहीं उठता था, रात और दिन में उसमें चोरी करते थे। गैंग से सोने-चांदी के जेवरात सहित 2.84 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, गुरुवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखिबर से सूचना मिली कि एनएच-2 से जेसीबी चौराहे की तरफ एक टेंपो आ रहा है। इसमें चोर आ रहे हैं। इस पर घेराबंदी करके टेंपो को रोक लिया गया। उसमें छह लोग सवार थे। उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, रुपये और अन्य सामान बरामद हुआ। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपक झारखंडी गैंग का सरगना है। उनका गैंग बंद मकानों की रेकी करता है। रेकी के बाद मकान के सामने कूड़ा डाल देते हैं। अगले दिन वापस आते हैं। यह देख लेते हैं कि कूड़ा पड़ा है या फिर साफ हो गया। अगर, कूड़ा पड़ा होता है तो घर में चोरी करते हैं। तीन महीने में दुकानों और घरों को निशाना बना चुके हैं। पुलिस ने बाद में एक किशोर सहित सराफ जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया। सराफ चोरी का माल खरीदता था।

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
- दीपक झारखंडी निवासी केके नगर, सिकंदरा। (23 मुकदमे दर्ज हैं)
- सोनू निवासी केके नगर। (आठ मुकदमे)
- संतोष निवासी हनुमान नगर, नुनिहाई। (पांच मुकदमे) 
- बंटी निवासी मंडी सईद खां, हरीपर्वत। (पांच मुकदमे)
- जनक निवासी रघुवंश का पुरा, एत्मादपुर। (दस मुकदमे)
- बंटू निवासी छतरपुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान। (चार मुकदमे)
- बाल अपचारी। (पांच मुकदमे)
- जितेंद्र सराफ निवासी दहतोरा रोड दीप नगर। (सात मुकदमे)
विज्ञापन

इन वारदात का हुआ खुलासा 
- दो महीने पहले दीपक झारखंडी ने अपने साथी सोनू, संतोष, बंटी के साथ महर्षिपुरम में एक बंद मकान से पासपोर्ट और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए। 
- ढाई महीने पहले सोनू, संतोष, बंटी ने केके नगर में बंद मकान में चोरी की। चोरी किया सामान  राह चलते लोगों को बेच दिया। 
- तीन महीने पहले दीपक झारखंडी ने साथी जनक, किशोर और बंटू के साथ मिलकर पीपी नगर में बंद मकान से जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी किए।
- दो महीने पहले एनएच-2 के पास हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास रात में जनक, बाल अपचारी, बंटी ने एक दुकान से पीतल की मूर्तियां चोरी की थीं। - सोनू के टेंपो में रखकर ले गए थे। इनकी बिक्री के बाद 13-13 हजार रुपये बांट लिए थे। 
- एक महीने पहले दिन में नीरव कुंज कालोनी में बंद मकान में चोरी की। जेवरात सराफ को बेचे। सामान राहगीरों को बेच दिया। 
- कुछ दिन  पहले शास्त्रीपुरम में एक कार से बैग चोरी किया। उसमें सोने-चांदी के जेवरात थे। 
- 31 दिसंबर 2020 की रात को जनक सहित अन्य ने थाना छत्ता स्थित कचौड़ा बाजार की पांच दुकानों के ताले तोड़े थे। इसमें एक टीवी, चांदी के सिक्के और सात हजार रुपये मिले थे। 
- पांच जनवरी को न्यू मार्केट, जीवनी मंडी में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी, जिसमें 4200 रुपये मिले थे। एक दुकान का ताला ही तोड़ पाए थे। 
- दो महीने पहले दीपक, संतोष, बंटी ने ककरैठा में बंद पड़े मकान में चोरी की थी। इसमें सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल सहित रुपये चोरी किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें