फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।जिले में बुधवार को चार कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों की संख्या 9917 पहुंच गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या घट कर 148 रह गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 176 लोगों की जांच कराई गई। 25 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई जबकि 151 की जांच नमूने भेजकर कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिले में कुल चार संक्रमित मिले। इनमें एक बेवर, एक कुरावली और दो मैनपुरी विकास खंड के रहने वाले हैं। चारो संक्रमितों को सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश के बाद होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
----
कोविड अस्पताल फिर से हुआ संक्रमित विहीन
जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड लेवल टू में भर्ती एक मात्र संक्रमित को भी बुधवार को राहत मिलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब कोविड अस्पताल एकबार फिर से संक्रमित विहीन हो गया है।
विज्ञापन

------
2900 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बुधवार की शाम तक जिले के 42 केंद्रों पर 2900 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वे शीघ्र टीकाकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें