प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक दिसंबर को होने वाला आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के डीजीएम पंचनान मिश्रा ने बताया कि 23 तारीख को जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक एक दिसंबर को प्रधानमंत्री को उद्घाटन करना था।
इसी वजह से शिलान्यास की तैयारियां की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आगरा आना था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री को अत्यधिक व्यस्तता के कारण शिलान्यास के लिए समय नहीं मिल रहा। छह दिन बाद शिलान्यास होगा। पांच दिसंबर तक नई तिथि घोषित होगी।
ताजनगरी में सबसे पहले मेट्रो का प्राथमिकता वाला कॉरिडोर ताजपूर्वी गेट स्टेशन से जामा मस्जिद स्टेशन तक तैयार होगा। इसमें छह स्टेशन हैं। बसई, फतेहाबाद रोड और ताजपूर्वी गेट स्टेशन के लिए सेम इंडिया विल्टवेल ने काम शुरू कर दिया है। बैरिकेडिंग खत्म होने के बाद यहां सबसे पहले डिवाइडर पर पिलर खड़े करने के लिए नींव भरने के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे।