मैनपुरी। कोरोना संक्रमित चल रहे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. दीप सिंह पाल की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सात कोरोना संक्रमित मिले जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9754 पर पहुंच गई है। 27 लोगों को कोरोना संक्रमण से राहत मिली है।
शहर निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ.दीप सिंह पाल कोरोना संक्रमित होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती थे। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व मंत्री के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया।
पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सात कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चार संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में और कुरावली में एक और किशनी में दो संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।