फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर समुदाय की किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। एक गैर समुदाय की किशोरी ने पड़ोस के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सत्यता पाए जाने पर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी रविवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि 27 मई की शाम वह शौच के लिए खेत पर गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में पड़ोस के रहने वाले नामजद युवक ने रोक लिया और उसे खींच कर झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के एक साथी ने तमंचा दिखाकर उसे डराया धमकाया।
किशोरी की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, सत्यता पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें