डर की वजह से पढ़ाई कर दी थी बंद
पिता ने कहा कि वारदात के बाद से बेटी काफी उदास रहने लगी और पढ़ाई बंद कर दी, इसके बाद बेटी की शादी कर दी गई। शादी होने के बाद पूर्व प्रधान संजय यादव के पुत्र का फोन बेटी के पास जाता रहा और बेटी को अपने पास बुलाने की बात कही जाती थी। कृष्णा के फोन से तंग और परेशान होकर बेटी ने एक सप्ताह पहले ही मुझे पूरी वारदात बताई। तब वह पूर्व प्रधान संजय यादव के घर चार दिन पहले गया और कृष्णा की शिकायत की गई। तब कृष्णा यादव ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। चार दिन पहले अश्लील वीडियो वायरल कर दी और बेटी के ससुराल भी भेज दी गई। पिता ने पूर्व प्रधान संजय यादव पर जातिसूचक गाली-गलौज कर धमकी देने और कृष्णा, डांसर और पुष्पेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है।
ये भी पढ़ें - चंबल नदी में मिला दुर्लभ जीवों को 'नया जीवन': डॉल्फिन की रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया, 35% बढ़ा कुनबा