फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व विधायक के बेटे कोर्ट में तलब,  पांच लाख रुपये हड़पने का है आरोप

Fri, 11 Nov 2022 07:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वादी ने पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों पर आरोप लगाया है कि रुपये मांगने पर उसके साथ अभद्रता की गई। उसने दोनों भाइयों की मजबूरी देखते हुए पांच लाख रुपये उधार दिए थे। 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 ने अमानत में ख्यानत के मामले में पूर्व विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटों सौरभ गर्ग और वैभव गर्ग को मुकदमे के विचारण के लिए तलब किया है।

ये है मामला 

विजयश्री अपार्टमेंट, ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार मोदी ने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया था। इसमें आरोप लगाया था कि मदिया कटरा निवासी सौरभ गर्ग और वैभव गर्ग नीरज डेयरी में पार्टनर हैं। उनके पिता दिवंगत पूर्व विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नीरज डेयरी के लिए आवश्यकता पड़ने पर उनसे पांच लाख रुपये उधार मांगे थे। उन पर विश्वास करते हुए पांच लाख रुपये दे दिए। समय अवधि उपरांत रुपये मांगने पर 11 अप्रैल, 2019 को अपनी फर्म नीरज डेयरी के नाम से देना बैंक का पांच लाख रुपये का चेक दिया। बैंक में प्रस्तुत करने पर चेक डिसऑनर हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण

रुपये मांगने पर की अभद्रता 

20 अप्रैल, 2019 को आरोपियों के पास जाकर तकादा किया। उन्होंने कहा कि अभी पिता जगन प्रसाद गर्ग का स्वर्गवास हुआ है, जिससे रुपये देने में परेशानी हो रही है। कुछ समय बाद रुपये दे देंगे। 25 अक्तूबर, 2020 को रुपये लेने जाने पर आरोपी भाइयों ने गालीगलौज और अभद्रता की। धक्के देकर उन्हें भगा दिया। वादी के अधिवक्ता राजेश यादव के तर्क के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट 8 ने संज्ञान ले मुकदमे के विचारण के लिए 14 दिसंबर को अदालत में तलब करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें