फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर का निकाहनामा असली, काजी और गवाहों ने ये दिए बयान

Tue, 11 Sep 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

आगरा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने जिस निकाहनामा को दिखाकर पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल की पत्नी रुबीना से निकाह का दावा किया था, वह साइबर क्राइम सेल की जांच में असली निकला है। पुलिस ने निकाह कराने वाले काजी और तीन गवाहों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही निकाह का रजिस्टर भी चेक किया था। सभी दस्तावेज असली मिले।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी रुबीना ने विकासपुरी थाना में मुकदमा दर्ज करा रखा है। उन्होंने दावा किया है कि वह पति से विवाद के बाद छह महीने से मायके में हैं। उनका भरण पोषण का केस चल रहा है। उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश के तहत चौधरी बशीर ने निकाहनामा को व्हाट्स एप और सोशल मीडिया पर वायरल किया है, वह फर्जी है। 

यह साजिश पूर्व विधायक और उनके पति ने की है। उन्होंने दिल्ली कमिश्नर से शिकायत की थी। इसके बाद थाना विकासपुरी में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर में दर्ज है निकाह 

निकाह संबंधी दस्तावेज
रुबीना ने आगरा पुलिस से भी निकाहनामा फर्जी होने की शिकायत की थी। इस पर साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली के काजी के बयान लिए। उन्होंने निकाह की बात कही। इसके साथ ही जो निकाहनामा था, उसकी एक कापी उनके निकाह रजिस्टर में भी मिली। तीन कापी निकाह करने वाले परिवारों को दी जाती हैं। वह भी दी गईं थीं। 

रजिस्टर में चौधरी बशीर के साथ ही रुबीना के नाम का भी उल्लेख है। उनके हस्ताक्षर भी हो रहे हैं। हालांकि काजी का कहना था कि वह निकाह कराते समय दुल्हन का चेहरा नहीं देखते हैं। गवाहों ने भी निकाह का दावा किया। इसकी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। अब दिल्ली पुलिस को जांच पूरी करनी है। वहीं पूर्व विधायक का कहना है कि उनके भाई कामिल ने रुबीना को तलाक का नोटिस भेज रखा है।

तीन दिन में सुसाइड की दी थी चेतावनी

रुबीना की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद रुबीना ने एक वीडियो सोशल मीडियो पर पोस्ट किया था, जिसमें कार्रवाई न होने पर तीन दिन में सुसाइड की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें