फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फतेहपुर सीकरी के पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह भाजपा में शामिल, बसपा की टिकट पर जीते थे दो विधानसभा चुनाव

Sun, 10 Oct 2021 04:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बसपा की टिकट 2007 और 2012 में फतेहपुर सीकरी से चुनाव जीतने वाले सूरजपाल सिंह ने अब भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आगरा की राजनीति में उनके चुनाव को लेकर गहमा-गहमी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आगरा: पूर्व विधायक हुए भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक सूरज पाल सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। आगामी विधानसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी विधानसभा से उनको टिकट मिलने की भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। फिलहाल उनके सदस्यता ग्रहण करने के बाद आगरा की राजनीति में गहमा-गहमी का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सूरजपाल सिंह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से टिकट लेकर वर्ष 2007 में फतेहपुर सीकरी विधानसभा से चुनाव लड़े थे। चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने अपने क्षेत्र में काफी विकास कराया जिसकी वजह से वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर से जनता द्वारा जीत का सेहरा पहनाया गया। हालांकि लोकसभा चुनाव में राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़े थे। उनसे नजदीकी की वजह से वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। इनके भाजपा में आने के बाद फतेहपुर सीकरी विधानसभा से उन्हें वर्ष 2022 का टिकट मिलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। फतेहपुर सीकरी की जनता के बीच में उनकी अच्छी पकड़ भी बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने देखा ताजमहल: दुनिया के सातवें अजूबे का किया दीदार, कहा- बेहद खूबसूरत है ताज
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें