फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने थामा भाजपा का दामन, आगरा की इस सीट पर मचेगा सियासी घमासान

Wed, 15 Dec 2021 12:40 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे और खेरागढ़ से उन्होंने जीत हासिल की थी। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर लगातार दो बार विधायक रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व बसपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह हुए भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाह अब भाजपाई हो गए हैं। लखनऊ में बुधवार को भगवान सिंह कुशवाह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूर्व विधायक भगवान सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

विज्ञापन

भगवान सिंह कुशवाह के भाजपा में शामिल होने के बाद अब खेरागढ़ विधानसभा सीट पर सियासी घमासान मच सकता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक महेश गोयल ने भगवान सिंह कुशवाह को हराया था। 
बसपा ने किए थे निष्कासित
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह को पार्टी से कुछ वर्ष पूर्व निष्कासित कर दिया था। राजबब्बर ने भगवान सिंह को कांग्रेस में शामिल कराया था। अब हाथ का साथ छोड़ कर कमल थाम लिया है।
विज्ञापन

ऐसे आए चर्चा में
उत्तर प्रदेश की खेरागढ़ विधानसभा आगरा जिले में पड़ती है, यह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के महेश कुमार गोयल ने बहुजन समाज पार्टी के भगवान सिंह कुशवाह को 31,999 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीता था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के भगवान सिंह कुशवाह चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को चुनाव में मात दी थी। इस चुनाव में बसपा के भगवान सिंह को 69,533 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को 62,427 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रालोद के उमेशचंद्र थे, जिन्हें 30,432 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के अमर सिंह परमार को 21,304 वोट मिले थे और वह चौथे नंबर पर थे।
विज्ञापन

शर्मनाक: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 'भाई' ने बहन से रचाई शादी, फोटो से हुआ खुलासा
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें