फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा ने नवीन जैन को बनाया उम्मीदवार, लोकसभा की थी तैयारी... अब पहुंचेंगे राज्यसभा; पढ़ें उनका पूरा सफर

Sun, 11 Feb 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा ने आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह लोकसभा की तैयारी कर रहे थे। अब राज्यसभा पहुंचेंगे। आगे पढ़ें और उनका पूरा सफर जानें... 
विज्ञापन
समर्थकों के साथ पूर्व महापौर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन को पार्टी ने अल्पसंख्यक कोटे से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले जैन का भाजपा में लंबा राजनीतिक करियर रहा है। आगरा का महापौर रहते हुए उन्होंने शहर की तस्वीर को बदलने के लिए ताकत झोंक दी थी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद का चुनाव जीतकर की थी।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से राज्यसभा भेजने वालों में पूर्व महापौर और उद्योगपति नवीन जैन के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि पार्टी के भरोसेमंद नवीन जैन फिरोजाबाद और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम कर रहे थे। 

उन्होंने दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में अपने होर्डिंग भी लगा रखे थे। लेकिन, अब पार्टी ने उन्हें उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता केके भारद्वाज का कहना है कि भाजपा के सात राज्यसभा सांसद नाम की घोषणा के साथ ही उच्च सदन पहुंच जाएंगे। इनमें जैन का नाम सातवें क्रमांक पर है। चूंकि अब रालोद के विधायक भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे, ऐसे में पार्टी के पास अतिरिक्त मत हैं।

पार्षद से राज्यसभा सांसद तक का सफर

पूर्व महापौर नवीन जैन के राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में भाजपा के टिकट से पुराने शहर से पार्षद का चुनाव लड़कर की थी। इसी सदन में वह डिप्टी मेयर चुने गए। इसके बाद वह ब्रज क्षेत्र के सह कोषाध्यक्ष और बाद में प्रदेश में सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। दो बार लोकसभा चुनाव में सांसद रामशंकर कठेरिया के चुनाव संयोजक रहे। 

वह वर्ष 2017 में वह भाजपा से आगरा के महापौर चुने गए। इसी दरम्यान उन्हें ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। आगरा में मेयर रहते हुए उन्होंने नवीन आगरा, क्लीन आगरा का स्लोगन देकर शहर को डलाबघर मुक्त रखने, डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था और शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए। चौराहों की सूरत को बदल डाला।

वैश्य और अल्पसंख्यकों को लुभाने को खेला दांव

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले नवीन जैन को राज्यसभा की राह दिखाकर अपने वैश्य वोट बैंक के साथ ही अल्पसंख्यकों को रिझाने का दांव खेला है। नवीन जैन की व्यापारी वर्ग में अच्छी पकड़ है। भाजपा ने वैश्य और व्यापारियों को साधने के लिए उन्हें राज्यसभा भेजने का रास्ता साफ किया है।
विज्ञापन

जैन समाज और भाजपाइयों में खुशी की लहर

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन ने नवीन जैन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जैन समाज के लिए गौरव की बात है। सुशील जैन, संदेश जैन, ध्रुव जैन, आशीष जैन, पूर्व पार्षद सुनील जैन ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा नेता मुरारीलाल गोयल पेंट, पार्षद शरद चौहान, मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, क्षमा जैन सक्सेना, सुमन सुराना आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें