फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षा अभियान : कोरोना काल को भुलाकर अब पढ़ाई पर है ध्यान

Thu, 31 Mar 2022 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना काल में विद्यालय बंद रहने पर भले ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हुई हों लेकिन छात्रोंको पढ़ाई का नुकसान हुआ है। शुक्रवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकांश छात्र नए शिक्षा सत्र की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का संकट काल निकल चुका है, आज से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है। छात्र भी बीती बातों को ध्यान नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल को भुलाकर अब पढ़ाई पर ध्यान देंगे। नुकसान की भरपाई नए शिक्षा सत्र में करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना काल में विद्यालय बंद रहने पर भले ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हुई हों लेकिन छात्रोंको पढ़ाई का नुकसान हुआ है। शुक्रवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकांश छात्र नए शिक्षा सत्र की तैयारी में जुटे रहे। छात्राओं का कहना है कि कोरोना काल में हर किसी का नुकसान हुआ है। विद्यालय बंद होने से हमारा भी नुकसान हुआ है, इसकी टीस भी हमेशा रहेगी। पुरानी बातों को याद करके कोई फायदा नहीं है। अब फायदा होगा तो आगे की तैयारी से। नए सत्र में सिर्फ एक ही उद्देश्य रहेगा अच्छा रिजल्ट लाने का।

जो हो गया उसकी क्या चर्चा करनी। चर्चा करेंगे तो आगे क्या करना है, पढ़ाई कैसे करनी है, क्या लक्ष्य है इस पर करेंगे। -सुरभि यादव, डॉ. किरन सौजिया स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में छात्रों को नुकसान हुआ है। अब मेहनत और लगन से पढ़ाई कर दो साल में हुए नुकसान की भरपाई करें। -अंजली, आरसी इंटर कॉलेज
कोरोना काल में पढ़ाई का ऑनलाइन तरीका मिला। अब घर बैठे किसी भी प्रमुख शिक्षक की क्लॉस ली जा सकती है। -प्राची कुशवाह, आरसी इंटर कॉलेज
मैंने जो हो चुका है, उसे भुला दिया है। अब इंटर की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करके आगे की कक्षा में प्रवेश लेना है। -निकिता सिंह, आरसी इंटर कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें